चम्पावत, मार्च 9 -- चम्पावत। एक युवती ने भाई की हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में युवती ने कोतवाल बीएस बिष्ट को पत्र दिया है। पत्र में उन्होंने मौत की निष्पक्ष जांच की मांग की है। युवक का शव बीते पांच मार्च को बरामद हुआ था। चम्पावत के ढकना रोड निवासी ममता जोशी ने कोतवाल बीएस बिष्ट को पत्र दिया है। पत्र में कहा गया है कि बीते चार मार्च को उसका भाई उमेश जोशी घर से बाजार को निकला। लेकिन वह रात को घर वापस नहीं लौटा। पांच मार्च की सुबह मां मीना जोशी और बहन बबीता जोशी को उसका भाई कलक्ट्रेट रोड स्थित पार्किंग में चारपाई में पड़ा मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.