हमीरपुर, मई 27 -- मौदहा, संवाददाता। बहन के साथ थाने के सिपाही को कमरे में देखकर शर्मसार हुए भाई ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को बचाने के चक्कर में युवक पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे बात बिगड़ गई और नाराज युवक पीआरवी से भिड़ गया। पत्थर फेंके, जिससे पीआरवी कार के साथ-साथ एंबुलेंस का शीशा टूट गया। युवक के भी सिर में चोट है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले को दूसरा रंग देने में जुटी है।कस्बे के मलीकुआं चौराहा निवासी युवक का कहना है कि मंगलवार की रात जब वह घर पहुंचा तो उसके घर में थाने में तैनात एक सिपाही उसकी बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में था। यह भी पढ़ें- बहन के साथ सिपाही को देख भड़का भाई, पुलिस से भिड़ा यह देखकर वह शर्मसार हो गया। उसने तत्काल यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची प...