हजारीबाग, मार्च 7 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। बनासो-बुडगड्डा सड़क पर चानो स्थित बाजारटांड़ के पास एक शव बरामद किया गया। सड़क पर शव मिलते हीं पूरे गांव में सनसनी फैल गई। काफी संख्या में लोग जुटे और शव की पहचान करने की कोशिश की। काफी देर बाद शव की पहचान चतरोचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्री खुर्द निवासी घनश्याम महतो पिता खैटा महतो के रूप में हुई। इसके बाद इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। बताया जाता है कि युवक गुरुवार को बाइक से अपनी चचेरी बहन को उसके ससुराल केंदुआडीह पहुंचाने के लिए गया हुआ था। आशंका है कि देर शाम में घर वापस लौटने के क्रम में किसी अज्ञात वाहन से वह हादसे की शिकार हो गया। गंभीर चोट की वजह से उनकी मौके पर हीं मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह सुबह ग्रामीण सड़क की ओर गए तो देखा कि सड़क पर शव पड़ा है। शव के साथ एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक पर गिरा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.