बेगुसराय, मई 28 -- नावकोठी थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप बुधवार को पीसीसी सड़क पर दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक बच्चा समेत तीन जख्मी हो गये। मृतक 22 वर्षीय मुकेश कुमार बखरी थाना क्षेत्र के हेमनपुर टोला निवासी मोहन सदा का पुत्र था। जबकि मृतक की बहन रीता देवी, रीता देवी का पति नीतीश सदा व उसका दो वर्षीय पुत्र जख़्मी हो गए. तीनों का इलाज निजी क्लिनिक में चल रहा है।मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मुकेश अपने गांव हेमनपुर टोला से बाइक से अपनी बहन रीता देवी, रीता देवी के पति नीतीश सदा व दो वर्षीय पुत्र को बाइक से लेकर नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के मनिकपुर गांव स्थित ससुराल प...