बरेली, जून 25 -- मीरगंज। गांव असदनगर के हसमुखी की शादी फरवरी 2025 में वीरेंद्र निवासी नारा फरीदापुर शाही के साथ हुई थी। आरोप है ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर परेशान करने लगे। हसमुखी का जेवर छीन लिया। उसके पिता के अस्पताल में भर्ती होने पर भाई उन्हें 18 जून को बहन की ससुराल नारा फरीदापुर पहुंचे। ससुराल वालों ने हसमुखी को बेरहमी से पीटा। बचाने पर उनके भाई को भी पीटा। जिससे बहन-भाई घायल हो गए। हसमुखी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र, चंद्रसेन, कुसुम, हेमलता निवासी नारा फरीदापुर शाही के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में केस दर्ज किया। यह भी पढ़ें- दहेज में 25 लाख न मिलने पर विवाहिता को घर से निकालने का आरोप, मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...