पीलीभीत, मई 25 -- पूरनपुर। ससुराल में बहन के साथ हुई मारपीट में बीच बचाव करने गए भाई की बहनोई और उसके बड़े ने पिटाई लगा दी। इससे युवक घायल हो गया। पुलिस ने बहनोई और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव मूड़ा गालिब के रहने वाले राजीव कुमार पुत्र श्रीराम की बहन की शादी अजय कुमार निवासी जगतपुर के साथ हुई है। बीते 18 मई को राजीव अपनी बहन के घर आए थे। इस दौरान अजय ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। राजीव के मना करने पर अजय और उसके बड़े भाई रामशरण ने राजीव के सिर पर लाठी मार दी जिससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने घायल राजीव का उपचार कराया। पुलिस ने राजीव की शिकायत पर अजय कुमार और रामशरण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...