मुरादाबाद, अगस्त 4 -- थाना क्षेत्र के गांव सिरसवां हरचंद में 23 वर्षीय युवक ने गांव से बाहर आम के बाग में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले उसने अपनी बहन को फोन कर खुदकुशी करने की बात कही थी। सूचना मिलते ही परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े, लेकिन कुछ देर बाद उसका शव बाग में पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव सिरसवां हरचंद निवासी योगेंद्र सोमवार रात गांव से कुछ दूरी पर स्थित आम के बाग में पहुंचा। वहां उसने कपड़े की चादर का फंदा बनाकर आम के पेड़ से लटककर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि घटना से पहले योगेंद्र ने अपनी बहन को फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी। बहन की सूचना पर परिजन तत्काल उसकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन के बाद गांव के बाहर आम के बाग...