मेरठ, मई 25 -- बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर में रविवार रात हुए फायरिंग कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ऋतिक को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी को झुनझुनी बाईपास से दबोचा तथा उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया। घटना के बाद गांव में फैले तनाव को देखते हुए पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है। रविवार रात गांव सैफपुर फिरोजपुर निवासी रॉबिन पुत्र राकेश को उसके पड़ोसी युवक ऋतिक ने गोली मार दी थी। गोली लगने से रॉबिन गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे पहले हस्तिनापुर सीएचसी ले जाया गया और बाद में हालत गंभीर होने पर मेरठ रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी。 यह भी पढ़ें- सरेआम चौराहे पर युवक को गोली मारने से सनसनीआ...