हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 25 -- यूपी के कुशीनगर जिले के कसया नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 महंत अवेद्यनाथ नगर (डुमरी) में लगातार प्रयासों के बाद भी बहन को इंसाफ नहीं मिलने से परेशान होकर एक युवक शुक्रवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देख हंगामा मच गया। लोगों को जानकारी होते ही नीचे भारी भीड़ जुट गई। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही युवक को नीचे उतारने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर युवक को टॉवर से नीचे उतरने के लिए मनाया। युवक करीब ढाई घंटे तक टॉवर पर रहा। आश्वासन पर करीब ढाई घंटे बाद नीचे उतरा। कसया के प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। मामले में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वार्ड के सिसवा महंत निवासी बेल्डिंग का काम करने वाला अजहरुद्दी...