बहन को दरौंदा छोड़कर आ रहा था तो हुआ हादसा
सीवान, जुलाई 21 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। एमएच नगर थाना क्षेत्र के हसनपुरा निवासी 19 वर्षीय सलमान आलम की सड़क हादसे में मौत की खबर घर पर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है। युवा बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया है कि सलमान आलम अपने परिवार के साथ सीवान शहर में रहता था। उसके पिता इरफान आलम वहां कारोबार करते हैं। सोमवार की सुबह सलमान अपनी बहन को कार से दारौंदा छोड़ने गया था।
दुर्घटना का विवरण बहन को छोड़ने के बाद वह वापस सीवान लौट रहा था। इसी दौरान पचरुखी थाना क्षेत्र में छपरा-सीवान मुख्य मार्ग पर जसौली पटेल चौक के समीप उसकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और सलमान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.