एटा, जनवरी 11 -- एटा। बहन की हाथ पीले करने की ख्वाहिश अधूरी रह गई। बहन की शादी के लिए गौरव मुम्बई से आया था। मुम्बई से देर रात पिलुआ क्षेत्र में हाइवे पर बस से उतरा था। साथी रिश्तेदारे गौरव को बुलाने के लिए बाइक से गए थे। युवक की मौत के बाद खुशियां मातम में बदल गई। घर में शादी की तैयारी चल रही थी। पोस्टमार्टम गृह पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गौरव सहित तीन भाई थे और दो बहनें है। गौरव मुम्बई में किसी दुकान पर नौकरी करता था। 14 फरवरी को बहन की शादी होनी है। काम करवाने के लिए घरवालों ने बुला लिया था। बताते है कि गौरव पर ही घर की जिम्मेदारी थी। इनके पिता की मौत हो चुकी है मां सही से बोल नहीं सकती है। बहन की शादी का काम देखने के लिए मुम्बई से आया था। हादसे में मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दूसरी तरफ ज्ञान सिंह की भैंस बीमार थी। जिसे ...