वरिष्ठ संवाददाता, जून 9 -- UP News: यूपी के सहारनपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान मंगलवार को रामपुर मनिहारान में सरेआम हुई हॉरर किलिंग की वारदात से हड़कंप मच गया। परीक्षा देने आई महिला अभ्यर्थी के सामने उसके पति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात परीक्षा केंद्र से करीब 500 मीटर दूर उस समय हुई जब दंपति परीक्षा समाप्त होने के बाद स्कॉर्पियो से वापस लौट रहा था। मृतक की पत्नी ने अपने भाइयों, मामा और अन्य रिश्तेदारों पर ऐलानिया कत्ल का आरोप लगाया है। शामली के थाना बाबरी क्षेत्र के गांव खेड़ी बैरागी निवासी 27 वर्षीय शिवकुमार ने 27 फरवरी को गांव की ही रहने वाली 24 वर्षीय आकांक्षा से प्रेम विवाह किया था। परिवार की असहमति के कारण दोनों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। कैराना पुलिस की मौजूदगी में विव...