हमीरपुर, मई 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। बहन के साथ थाने के सिपाही को कमरे में देखकर शर्मसार हुए भाई ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को बचाने के चक्कर में युवक पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। इससे बात बिगड़ गई और नाराज युवक पीआरवी से भिड़ गया। पत्थर फेंके, जिससे कार का शीशा टूट गया। बाद में युवक ने हैंडपंप के प्लेटफार्म पर सिर पटककर खुद को जख्मी कर लिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सीओ मौदहा राजकुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार की रात पीआरवी को सूचना मिली थी कि मलीकुआं चौराहा निवासी एक व्यक्ति द्वारा घरेलू विवाद के दौरान मारपीट की जा रही है। सूचना पर तत्काल पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। मौके पर आरोपी द्वारा पुलिस कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करते हुए पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता, मारपीट एवं जान से मारने की धम...