रांची, जून 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लोअर बाजार थाना क्षेत्र के आजाद बस्ती फूलबागान में रहने वाले अदनान हुसैन को बहन के साथ मारपीट करने से मना करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। सिर और शरीर के विभिन्न अंगों में चोट लगने से जख्मी अदनान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में जख्मी युवक के पिता फारूक हुसैन की लिखित शिकायत पर पत्थलकुदुवा नासिर अली लेन में रहने वाले अरसलान हुसैन व जिशान के खिलाफ केस दर्ज कराया है। बताया गया कि पिछले दिन सूचक के पुत्र अदनान को जिशान ने आवाज लगाकर घर से बाहर बुलाया। इसके बाद वहां मौजूद अरसलान ने उस पर ठोस वस्तु से कई वार किए, जिससे वह जमीन पर गिरकर अचेत हो गया। यह भी पढ़ें- बिना वजह मारपीट कर जख्मी किया, केस दर्ज इसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। सूचक की ओर से बताया गया कि पिछले 20 जून को उनकी पुत्री नाजि...