लखनऊ, अप्रैल 11 -- मोहनलालगंज। संवाददाता ससुराल में बहन की पिटाई किए जाने की सूचना पर पहुचे भाई व मां की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान भाई के पैर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।रायभानखेड़ा में रहने वाली प्रेमा ने पुलिस को बताया कि शनिवार को उसकी पुत्री दीपाली ने फोन कर सूचना दी की कि उसके पति महाबली ने पिटाई कर दी। इस पर प्रेमा अपने बेटे के साथ बेटी की ससुराल पहुंची। वहां महाबली ने उसके बेटे की पिटाई करते हुए बाहर ले गया। उसी समय उसका भतीजा ट्रैक्टर ले कर आ गया। आरोप है कि उसके बेटे के पैर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ा दिया जिससे उसका पैर टूट गया। पुलिस ने प्रेमा की तहरीर पर महाबली व उसके भतीजे देव सरन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.