चंदौली, मार्च 22 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भाई पर अपने ही बहन के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता किशोरी की मां ने बेटे के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत एक गांव में एक महिला अपने दो बेटों और एक नाबालिग बेटी के साथ किराए के मकान में रहती है। बताया जा रहा है कि मां के घर से बाहर होने के दौरान उसका बेटा नशे में धुत होकर अपनी ही नाबालिग बहन के साथ छेड़खानी करने का प्रयास करता है। काफी समझाने के बावजूद युवक अपनी हरकतों से बाज नही आता है। आये दिन अपनी नाबालिग बहन के साथ छेड़छाड़ करता था। जिससे आजिज आकर पीड़िता की मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ जलीलपुर चौकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.