बहन के शादी से इनकार करने पर भाई का अपहरण
नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जहांगीरपुरी इलाके में एक शख्स ने शादी से मना करने पर युवती के 11 साल के भाई का अपहरण कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को आजादपुर से बच्चे को सकुशल छुड़ा लिया। पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। फिलहाल आरोपी की हालत खतरे से बाहर है। डीसीपी आकांक्षा यादव ने बताया कि 31 अगस्त को जहांगीरपुरी इलाके में 11 साल के बच्चे के लापता होने की सूचना मिली थी। बच्चे की मां ने बताया कि बेटा स्कूल से नहीं लौटा है। इस बीच मां को धर्मपाल नाम के शख्स का फोन आया और उसने बच्चे के अपहरण करने की बात बताई। यह भी पढ़ें- दिल्ली में 11 साल के बच्चे का अपहरण, सामने आई एकतरफा प्यार की कहानी; पुलिस ने किया खुलासा पुलिस की जांच में सामने आया कि धर्मपाल बच्चे की बहन से शादी करना चाहता था, लेकिन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.