वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 1 -- यूपी के शामली में बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी। मारा गया युवक कबड्डी का खिलाड़ी था। सुबह करीब सात बजे उसका गोली लगा शव नाला गांव के जंगल में पड़ा मिला। पुलिस ने करीब चार घंटे बाद ही घटना का खुलासा कर मुख्य हत्यारोपी एवं साक्ष्य छिपाने के आरोप में युवती के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। अन्य हत्यारोपियों की तलाश जारी है। कांधला के गांव नाला निवासी प्रवेंद्र शनिवार सुबह करीब सात बजे अपने खेत पर चारा लेने पहुंचा तो उसने रास्ते पर बाइक गिरी देखी और पास के खेत में खून से लथपथ शव पड़ा देखा। प्रवेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। एसपी एनपी सिंह, एएसपी सुमित शुक्ला और कांधला पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। मृतक की शिनाख्त बागपत जनपद के रमाला क्षेत्र के गा...