पटना, सितम्बर 2 -- पटना से सटे बाढ़ के बेढ़ना गांव में चार युवकों की मौत जहर मिली शराब पीने से हुई थी। इन चारों मौतों का राज अब बेपर्दा हो चुका है। इस पूरे मामले में लव अफेयर का एंगल भी सामने आया है। पुलिस ने दावा किया है कि गांव के ही युवक लाली कुमार ने बहन के प्रेमी और उसके दोस्तों से बदला लेने के लिए शराब पार्टी आयोजित की थी। इस षड्यंत्र में लाली के तीन दोस्त भी शामिल थे। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ बाढ़-2 के नेतृत्व में 15 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई थी। पुलिस ने 48 घंटे में मामले को सुलझा लिया। पुलिस ने मंगलवार को मामले का पर्दाफाश करते हुए लाली कुमार और उसके दोस्त रुदल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, घटना में शामिल एक नाबालिग को भी पकड़ा है। वहीं, एक अन्य आरोपित सन्नी कुमार को पुलिस तलाश र...