आगरा, जनवरी 8 -- आगरा में 19 साल के पुनीत सिसौदिया की 18 दिसंबर को मौत हो गई थी। तब माना गया था कि उसकी सड़क हादसे में मौत हुई है। अब उसी मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उसकी फावड़े के डंडे से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या की गई थी। एक युवती से संबंधों के चलते हत्या उसके फुफेरे भाई मुकेश चौहान की होनी थी। घटना वाली रात पुनीत अपने भाई मुकेश की बाइक पर था। उसी की जैकेट पहन रखी थी और मफलर बांध रखा था। हमलावरों ने उसे मुकेश समझा और मौत के घाट उतार दिया। हत्या की साजिश युवती के पिता और भाई ने रची थी। पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी पश्चिम अतुल शर्मा ने बताया कि 19 दिसंबर को गांव नयावास, बरहन निवासी मुकेश चौहान ने थाने पर अपने ममेरे भाई पुनीत सिसौदिया की मौत के बाद एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.