कौशाम्बी, मार्च 21 -- मंझनपुर। मंझनपुर कोतवाली के छोगरियन का पुरवा गांव की एक युवती का सोने का लाकेट उसकी बहन के देवरों ने ही चोरी कर लिया। युवती ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है।मंझनपुर कोतवाली के चक मजरा थांभा गांव की रीता देवी पुत्री शिवभूषण होली पर्व पर अपनी बहन की ससुराल छोगरियन का पुरवा गांव गई थी। होली के बाद वह वापस आ रही थी, लेकिन बहन के सास-ससुर ने रोक लिया था। रीता देवी का आरोप है कि 15 मार्च की रात को वह सो रही थी। पास में बहन के देवर मुकेश व संदीप सो रहे थे। रात करीब दो बजे के बाद उसका सोने का लाकेट चोरी हो गया। दूसरे दिन रीता ने यूपी 112 पुलिस को सूचना देकर बुलाया। मामले की शिकायत की। इसके बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकेश व संदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.