कन्नौज, अप्रैल 28 -- सदर कोतवाली के गांव दादौर खुर्द में बहन के घर पंचायत करने पहुंचे युवक को ससुराली जनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपित बहनोई समेत उसके परिजनों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है । पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के गांव चकता पुरवा निवासी मानसिंह पुत्र लाखन सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि, उसने अपनी बहन मधु का विवाह विगत 2018 में सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव ददौरा खुर्द निवासी अंकुश पुत्र ज्ञान सिंह के साथ किया था। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज विवाह में उसने पर्याप्त दान दहेज भी दिया था। बावजूद इसके अंकुश एवं उसके भाई ऋषि, सचिन, मां कुशमा देवी, पिता ज्ञान सिंह लगातार मधु को परेशान ...