बहन के घर जा रहे बाइक सवार की वाहन की टक्कर से मौत
संभल, अगस्त 7 -- रजपुरा थाना क्षेत्र में गंवा-बबराला मार्ग पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सिहावली गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते समय उसकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। थाना गुन्नौर के गांव हुसैनपुर सैलाब निवासी किशनवीर (30) बाइक से अपनी बहन के घर जहानपुर जा रहा था। रास्ते में सिहावली गांव के पास पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने ओवरटेक करते समय उसकी बाइक को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से युवक की मौत हादसे के समय हल्की बारिश होने के कारण वाहन की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी। हादसे के बाद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.