अमरोहा, अप्रैल 6 -- रहरा, संवाददाता। बहन के घर जा रही महिला अचानक बेटे की चलती बाइक से नीचे गिर गई। सड़क पर सिर लगने से महिला की मौके पर मौत हो गई। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।जानकारी के मुताबिक रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा सैनी वाली मढैया निवासी 45 वर्षीया लोकेश देवी पत्नी शिवचरण सिंह रविवार दोपहर बाद अपने बेटे अंकित कुमार के साथ उसकी बाइक पर बहन के गांव सिरसा कला जा रही थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही बाइक रविवार दोपहर बाद लिंक मार्ग पर सिरसा कला के नजदीक पहुंची कि अचानक लोकेश देवी सड़क पर गिर गई। सड़क पर सिर लगने से उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए और शव को गांव ले आए। बिना कानूनी कार्रवाई गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.