भभुआ, जनवरी 6 -- भगवानपुर-अधौरा पथ में पेट्रोल पंप के पास पिकअप वाले ने बाइक में मारा धक्का सीएचसी से रेफर करने पर सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक ने तोड़ा दम (पेज तीन) भगवानपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भगवानपुर पेट्रोल पंप के पास सोमवार की देर शाम पिकअप वैन के धक्का से एक युवक की मौत हो गई। मृतक 26 वर्षीय सोहित कुमार भगवानपुर थाना क्षेत्र के घोंसा गांव निवासी मोहन बिंद का बेटा था। वह अपनी बहन के घर शाहपुर से खिचड़ी (मकर संक्रांति का मायके से भेजा जानेवाला उपहार) पहुंचाकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। वह जैसे ही भगवानपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची भगवानपुर थाने की पुलिस सोहित को लेकर भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.