बदायूं, जुलाई 13 -- हिमाचल के बद्दी से बाइक पर अपनी बहन के घर आ रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू की है। हादसा उझानी कोतवाली क्षेत्र के बदायूं-बिजनौर हाईवे स्थित बराय मयखेड़ा के पास हुआ। उघैती थाना क्षेत्र के दमी नगर का 18 वर्षीय केशव पुत्र संजीव कुमार हिमाचल प्रदेश के बद्दी से बाइक पर सवार होकर सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कठौली गांव में रहने वाली अपनी बहन उपासना के घर आ रहा था। उसकी बाइक बराय मयखेड़ा के पास पहुंची, तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Badaun News: बहन के घर आ रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हादसे में केशव गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने बताया कि केशव अपने तीन...