बहन के घर आए युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुबह कमरे में लटका मिला शव
औरैया, मई 28 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मोहल्ला दयालपुर में बहन के घर आए एक युवक ने गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह कमरे में शव लटका मिलने से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में युवक को जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव सेऊघुरऊ निवासी 24 वर्षीय विकास पुत्र मुंशीलाल चार दिन पहले अपनी बहन के घर मोहल्ला दयालपुर आया हुआ था। बहनोई नरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात तक विकास मोबाइल फोन चलाता रहा। इसके बाद घर के सभी लोग सो गए। गुरुवार सुबह जब परिजन ऊपर कमरे में पहुंचे तो विकास कपड़े के फंदे से कमरे के कड़े में लटका मिला। यह देखते ही परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.