बिजनौर, जून 2 -- शेरकोट। बहन के घर आई युवती प्रेमी संग फरार हो गई। युवती के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक के विरुद्ध उसकी बहन को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। ग्राम नगली लाडन निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 18 वर्षीय बहन 29 मई को अपनी बड़ी बहन के घर ग्राम भनोटी गई थी। आरोप है कि 30 मई को उनके ही गांव का युवक कल्लहन पुत्र मुन्ने सिंह उसकी बहन को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। परिजनों का कहना है कि युवती को बहला-फुसलाकर ले गया है। यह भी पढ़ें- युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप घटना के बाद परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार का कहना है कि युवती की तलाश के लिए ...