बलरामपुर, मई 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम सोमरहा खास में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विनोद कुमार यादव के अनुसार, घटना 10 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की है। वह गांव के पूर्वोत्तर दिशा में स्थित अपने खेत में मौजूद थे, तभी गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और उनकी बहन को प्रतिमाह पांच हजार रुपये खर्च न देने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने किसी अज्ञात वस्तु से विनोद कुमार पर हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- युवक पर जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज मारपीट में उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके ...