हिन्दुस्तान संवाद, सितम्बर 25 -- 12 साल की बहन की आंखों की सर्जरी के नाम पर सोशल मीडिया (एक्स) पर भावुक अपील कर आर्थिक मदद जुटाने वाले आगरा के बाह इलाके के युवक पर दिल्ली के श्राफ आई सेंटर के नाम से कथित फर्जी चिकित्सा दस्तावेजों का इस्तेमाल करने का आरोप है। अस्पताल की ओर से बाह थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। ईदगाह कुतलपुर (रकाबगंज) के मदन मोहन सोनी के मुताबिक एक्स खाते से की गई अपील में बाह निवासी जय सिंह राठौड़ उर्फ अजयवीर सिंह ने बहन को ग्लूकोमा और विट्रियस हेमरेज से पीड़ित बताते हुए दृष्टि जाने का खतरा बताया गया था। दिल्ली में इलाज और आंख की सर्जरी के लिए धन की कमी का हवाला देकर लोगों से आर्थिक सहयोग मांगा गया। भावुक अपील के बाद कई लोगों ने मदद की। करीब 1.58 लाख रुपये जुटाए जाने का दावा सामने आया।अस्पताल से संपर्क के बा...