पीलीभीत, जनवरी 8 -- पीलीभीत। बहन के फोटो वायरल करने का विरोध करने पर भाई के ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। पीड़ित ने घटना के 17 दिन बाद सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव के निवासी युवक ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी दानिश खां उसे ईदगाह चौराहे से टाइगर तिराहे जाने वाली सड़क पर मिला। इस पर पीड़ित ने दानिश से कहा उसकी बहन के फोटो सोशल मीडिया पर डालने का विरोध किया। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर दानिश ने तमंचा निकालकर उसको धमकी देते हुए एक लाख रूपये की मांग की। रूपये देने से मना करने पर आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। उसको जान से मारने की धमकी दी गई। डर के कारण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.