संभल, जनवरी 24 -- धनारी, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव बंदरई कमालगढ़ में गुरुवार सुबह फंदे से लटके मिले विवाहिता के शव के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव ततारपुर घोसी निवासी देवपाल पुत्र रामसिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2024 में उसने अपनी बहन प्रवेश की शादी धनारी थाना क्षेत्र के गांव बंदरई कमालगढ़ निवासी अवधेश के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगा। देवपाल ने बताया कि करीब एक माह पूर्व उसकी बहन ने एक पुत्री को जन्म दिया था। इससे नाराज होकर ससुराल पक्ष के लोग उसे ताने देने लगे और पुत्र न होने को लेकर मानसिक रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.