हमीरपुर, अप्रैल 17 -- हमीरपुर। दो दिन पूर्व बहन की ससुराल आए एक युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के आरआरसी सेंटर के बाहर फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मामला संदिग्ध है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। महोबा जनपद के पचपहरा गांव निवासी 26 वर्षीय जगदीश पुत्र लालदीवान प्रजापति की बहन थाना बिवांर के पारा लदार गांव ब्याही है। दो दिन पूर्व जगदीश अपनी बहन की ससुराल आया था। शुक्रवार की सुबह जगदीश का शव गांव के आरआरसी सेंटर के पास फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- विवाहिता की हैंगिंग से हुई मौत हत्या कर शव को टांगे जाने की आशंका जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.