हिन्दुस्तान टीम, जनवरी 3 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बहन की शादी से नाराज चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या करवा दी गई। पुलिस ने इस केस में शूटर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक अर्जुन कुमार औराई थाना क्षेत्र के बलिया का रहने वाला था। सीतामढ़ी जिले के नानपुर निवासी मोहम्मद बेलाल ने 2023 में उसकी चचेरी बहन से दूसरी शादी की थी। अर्जुन इसका विरोध करता था। उसे रास्ते से हटाने के लिए बेलाल ने अपने चचेरे साले जितेंद्र के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और तीन शूटरों को 1 लाख रुपये की सुपारी दी। मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी राजेश प्रभाकर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बेलाल ने शूटर सोनू कुमार, गोपी कुमार और बिट्टू कुमार को हत्या की सुपारी दी थी। तीनों ने मिलकर 30 दिसंबर की शाम घुसुकपुर-बलिया के बीच मोबाइल मैकेनिक अर्जुन कुमार के सीने में गोली उता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.