बहन की शादी में शामिल होगा बावनखेड़ी कांड का दोषी सलीम, हाईकोर्ट ने दी सात दिन की पैरोल
अमरोहा, अक्टूबर 21 -- Allahabad Highcourt: देश के चर्चित बावनखेड़ी नरसंहार में मौत की सजा पाने वाला सलीम अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए प्रयागराज जेल से हसनपुर आ रहा है। शॉर्ट टर्म बेल पर हाईकोर्ट ने 21 से 27 अक्तूबर तक शादी समारोह से जुड़ी रस्मों में शामिल होने के लिए उसकी सात दिन की पैरोल मंजूर की है। आदेश मिलने के बाद कड़ी सुरक्षा में पुलिस सलीम को प्रयागराज की नैनी जेल से लेकर हसनपुर के लिए निकल चुकी है। वहीं, सलीम को पैरोल मिलने से एक ओर जहां परिवार में खुशी का माहौल है, तो दूसरी ओर 18 साल बाद एक बार फिर लोगों के जेहन में धुंधले हो चुके सात लोगों के कत्ल की खूनी रात से जुड़े खौफनाक मंजर ताजा हो गए हैं। गौरतलब है कि 14/15 अप्रैल 2008 की रात हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में शिक्षामित्र शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.