कोडरमा, नवम्बर 18 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी में बीएसएनएल टावर के पास मंगलवार को शादी समारोह से बेगूसराय लौट रहे वाहन को अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार में सवार लड़की पक्ष के दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 16 वर्षीय अंशुमन सिंह, पिता त्रिपुरारी सिंह तथा 19 वर्षीय आयुष सिंह, पिता अमित सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों के रिश्ते की बहन की शादी थी। बारात सोमवार को बेगूसराय से आयी थी और मंगलवार को लौट रही थी। लड़की की विदाई के साथ उसके रिश्ते के दो भाई भी बारात वाली गाड़ी से बेगूसराय जा रहे थे। जैसे ही वाहन कोडरमा घाटी के समीप पहुंचा, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.