आगरा, फरवरी 7 -- सिढ़पुरा थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर गांव के समीप बीती देर रात बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। वह घायलवस्था में ही रिश्तेदारी में रुक गया, जहां देर रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक बदायूं जिले के थाना मूसाजाग के गांव बुद्दाई निवासी 22 वर्षीय अशोक पुत्र अमर सिंह शुक्रवार रात करीब 10 बजे सिढ़पुरा क्षेत्र से बाइक से गुजर रहा था। वह अपनी बहन अंजली की शादी का निमंत्रण कार्ड देने के लिए सिढ़पुरा के गांव सुल्तानपुर जा रहा था। देर रात सुल्तानपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में वह रिश्तेदारी में ही रुक गया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.