पीलीभीत, जून 27 -- बरखेड़ा। बहन की विदाई से पहले एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। सड़क हादसे में दुल्हन के भाई की मौत हो गई, जिससे शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव नगरा फिजा निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार अपनी बहन की शादी 24 जून को हुई थी। शादी के बाद विनोद अपने रिश्तेदार विकास के साथ पैनिया रामकिशन गांव गया था। शुक्रवार को लौटते समय ईंट भट्ठे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- बहन की शादी की खुशियां मातम में बदलीं: सड़क हादसे में दो रिश्तेदार भाइयों की मौत, एक गंभीर घायल; 1 जुलाई को होनी थी शादी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम क...