औरैया, मई 23 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम प्रहलादपुर में बहन की विदाई कराने पहुंचे युवक और उसके पिता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों पर हमला कर दिया। घटना में पिता-पुत्र घायल हो गए। पुलिस ने चार नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इटावा जनपद के थाना इकदिल क्षेत्र के ग्राम बालमपुर निवासी गौतम सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन रागनी की शादी करीब चार वर्ष पहले प्रहलादपुर निवासी रवि कुमार पुत्र दलबीर के साथ हुई थी। 21 मई को वह अपने पिता दिलासाराम के साथ बहन की ससुराल एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। पीड़ित के अनुसार 22 मई की सुबह करीब साढ़े 11 बजे जब उसने बहन को मायके ले जाने की बात कही तो ससुराल पक्ष के लोगों ने ...