इंदौर, नवम्बर 6 -- बहन की मर्जी से की गई प्रेम शादी की नाराजगी दो साल बाद खौफनाक वारदात में बदल गई। खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक 16 साल के नाबालिग ने अपने ही जीजा की चाकू मारकर हत्या कर दी। इंदौर में आरोपी बहन के प्रेम विवाह से नाराज था और इसी बात को लेकर उसके मन में गुस्सा था। बुधवार रात परिवार में चल रहे भजन-कीर्तन के कार्यक्रम के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि नाबालिग ने सब्जी काटने वाले चाकू से जीजा पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। टीआई करणीसिंह शक्तावत के मुताबिक मृतक की पहचान 22 वर्षीय दीपक पुत्र गोपाल निवासी राणायर बरोठा, जिला देवास के रूप में हुई है। दीपक ने करीब दो साल पहले गांव में रहने वाली...