आगरा, अप्रैल 9 -- नगला जैली से बिजेंद्र सिंह अपनी बहन और मुकेश अपनी बुआ की मौत से गांव बरा में मचे कोहराम को थामकर निकले ही थे। ट्रैक्टर ट्रॉली में सभी लोग बहन की मौत से दुखी थे। उसकी मौत को लेकर चर्चा करते आ रहे थे। तभी ट्रैक्टर ट्रॉली की हिच यानी हुक ऐसा टूटा कि, पल भर में माहौल चीत्कारों में बदल गया। हादसे में मृत अपने को देखकर परिवारी जनों व रिश्तेदारों की चीख निकल पड़ी। यह सूचना के घर में गमी से पीड़ित परिवार में भी पहुंची तो वहां भी अफरा तफरी मच गई। कई लोग गांव बरा से नगला जैली के लिए दौड़ पड़े। गांव के लोगों ने बताया कि, किसी को क्या पता था कि, जो परिजन रिश्तेदार बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए, उनका भी अंतिम संस्कार ऐसे करने के लिए यह हालात पैदा हो जाएंगे। तीन मौतों से गांव और रिश्तेदारों में चीख पुकार मच गई। जिसने सुना वैस...