गोंडा, मार्च 10 -- रुपईडीह/मेहनौन, हिटी। इटियाथोक थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह बाइक से हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहा छात्र ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी भिजवाया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर छात्र को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एंबुलेंस से वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। छात्र की बहन की मंगनी का कार्यक्रम मंगलवार को घर पर था, इसके लिए मेहमान घर पर पहुंच रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही सारी खुशियां मातम में बदल गई और चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत छितौनी के कस्बा आर्यनगर निवासी मोहम्मद कलीम का 16 वर्षीय पुत्र जावेद हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए कुंज बिहारी इंटर कॉलेज ...