रायबरेली, फरवरी 25 -- रायबरेली संवाददाता। बुधवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में जहां बहन की डोली उठने से पहले इकलौते भाई की मौत हो गई। वहीं दर्दनाक सड़क हादसे की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। इकलौते घर के चिराग की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जगतपुर थाना क्षेत्र के परहरी गांव के रहने वाले संदीप सिंह चौहान अपनी छोटी बहन की शादी की तैयारी में जुटे थे। गुरुवार को बहन का तिलक चढ़ाने के लिए संदीप अपने साथियों के साथ बुधवार को खरीदारी करने के लिए रायबरेली गए थे। देर रात कार से वापस लौटते समय रास्ते में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। इसमें जहां संदीप सिंह की मौत हो गई तो वही उसके दो साथियों की भी मौत हो गई। संदीप की मौत के बाद जहां उसके परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं इकलौते बेटे की मौत से पिता तेजवान सिंह पर मुसीबतों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.