अमरोहा, नवम्बर 15 -- बहन के सुसाइड का बदला लेने के लिए दो सगे भाइयों ने इंद्र का मर्डर किया था। मचान पर पिटाई के बाद इंद्र की गला दबाकर हत्या की गई फिर मामले को सुसाइड का रंग देने के लिए पेड़ से लटका दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए यह खुलासा किया है। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि बीते दो नवंबर की रात घर से खेत पर फसल की रखवाली के लिए निकले कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी खादर निवासी 45 वर्षीय किसान इंद्र सिंह का शव चार नवंबर की सुबह गांव के नजदीक ही जंगल में पेड़ से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पत्नी हरप्यारी की तहरीर पर लुहारी खादर निवासी पवन व सत्यपाल, मिलक निवासी रतन व सतेड़ा निवासी मनवीर व कई अज्ञ...