दरभंगा, अप्रैल 3 -- सिंहवाड़ा। अंतरजातीय प्रेम विवाह करने के कारण चाकू गोदकर बहनोई की हत्या करने के आरोपित को सिंहवाड़ा पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अपनी ही बहन के सुहाग को उजाड़ने के इस आरोपित ने भी काउंटर केस दर्ज कराया है। अस्थुआ गांव में अंतरजातीय प्रेम विवाह को लेकर मारपीट के दौरान चाकू घोंपकर शिव शंकर ठाकुर की हत्या कर दी गई थी। शिवशंकर ठाकुर के साले आलोक कुमार राय के पीएमसीएच में दिये बयान के तहत अंकित एफआईआर में कहा गया है कि उनकी बहन गायत्री कुमारी को शादी की नीयत से गत 14 मार्च को शिवशंकर ठाकुर भगाकर ले गया था। 28 मार्च को वह मेरी बहन को अपने घर लेकर आया। मैं अपने मित्र जितु राय के साथ उसे समझाने उसके घर गया तो पिंटू ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, शिवम ठाकुर, शुभम ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, गुड्डू राय, कन्हैया ठाकुर व सतीश ठाक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.