मुजफ्फरपुर, अप्रैल 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के स्पीकर चौक के पास शनिवार दोपहर बहन और भाई के बीच गाली-गलौज के बाद हाथापाई हो गई। मामले में बहन ने थाने पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने उसके भाई को थाने पर बुलाकर डांट-फटकार लगाई। बहन ने पुलिस को बताया कि उसका भाई दिनभर इधर-उधर घूमते रहता है। काम करने के लिए बोलने पर गाली-गलौज और मारपीट करता है। वहीं, भाई ने बताया कि उसे काम नहीं मिल रहा है। इससे वह परेशान है। वहीं, बहन लगातार दबाव बनाकर उसे प्रताड़ित करती रहती है। पुलिस का कहना है कि दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.