बांदा, अप्रैल 30 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में बुधवार को बहनोई-साले के बीच विवाद हो गया। इसी बीच बहनोई ने दांत से साले के हाथ का अंगूठा काट लिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित साले श्यामू सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि बुधवार को वह सुबह घर पर था। तभी किरन कॉलेज चौराहा निवासी बहनोई अनुनय सिंह परमार पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। मारपीट करते हुए दांत से उसका अंगूठा बुरी तरह काट लिया इससे वह लहूलुहान हो गया। बहनोई से जान का खतरा है। पुलिस ने अनुनय सिंह पुत्र धर्मराज सिंह निवासी कटरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- जीजा ने साले पर किया हमला यह भी पढ़ें- अलग-अलग मारपीट में कई घायल, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...