सीतापुर, दिसम्बर 20 -- सीतापुर, संवाददाता। कमलापुर के गोविंदापुर में शुक्रवार को बहनोई को बहाने से बुलाकर साले ने दोस्त के साथ मिलकर लाठी- डंडे से पिटाई कर दी। इस दौरान 50 हजार रुपये भी लूट लिए, पीड़ित ने यह आरोप लगाया है। कमलापुर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के मुताबिक कमलापुर के पीरनगर निवासी ऑटो चालक अनिल को उसके साले संकेत ने बुलाया था। शुक्रवार को अनिल गोविंदापुर स्थित ससुराल गया था। ससुराल पहुंचने पर साला संकेत अपने साथी गब्बर के साथ अनिल को हमीरपुर ले गया। वहां तीनों ने मिलकर शराब पी। आरोप है कि इस बीच संकेत और गब्बर ने लाठी डंडे से अनिल की पिटाई कर दी। आरोपियों ने उससे 50 हजार रुपये भी छीन लिए। चीख पुकार पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकाते हुए भाग गए। इसके बाद खून से लथपथ अनिल थाने पहुंचा। अनिल को इलाज के लिए सीएचसी भे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.