इटावा औरैया, अप्रैल 8 -- बकेवर। पांच महीने पहले हुए युवक की मौत के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम नगला चंद निवासी सत्यवीर ने बताया कि उसके छोटे भाई हरिओम की शादी 2 जून 2025 को सराय मिठ्ठे निवासी रामदास की पुत्री रोशनी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष हरिओम पर परिवार से अलग रहने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। 23 अक्टूबर को भाईदूज पर हरिओम अपनी पत्नी के साथ ससुराल गया था, जहां उसे कमरे में बंद कर मारपीट की गई। अगले दिन उसने घरवालों को फोन कर पूरी घटना बताई और बाद में घर से निकल गया। उसने एक वीडियो बनाकर अपने भाई को भेजा और भरथना र...