चित्रकूट, मार्च 30 -- चित्रकूट। मुख्यालय कर्वी से सटे तरौंहा के परासन टोला में बहन-बहनोई के साथ किराए के कमरे में रह रहे साला ने सोमवार की शाम जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मकान मालिक हारुन सिद्दीकी के मुताबिक सीतापुर कस्बे के चौगलिया निवासी शमीम अपनी पत्नी तराना व 25 वर्षीय साल सोहिल के साथ रहता है। शमीम व तराना रविवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छतरपुर चले गए। कमरे में अकेले मौजूद सोहिल ने शाम को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर जब जानकारी हुई तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कर्वी दुर्गविजय सिंह का कहना है कि अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर जानकारी मिली है। घटना की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...